GumlaWoman Beats Revenue Official with Slippers

गुमला: चैनपुर में जमीन पैमाइश के दौरान भारी हंगामा, महिला ने राजस्व कर्मचारी को चप्पलों से पीटा

गुमला: चैनपुर में जमीन पैमाइश के दौरान भारी हंगामा, महिला ने राजस्व कर्मचारी को चप्पलों से पीटा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

GumlaWoman Beats Revenue Official with Slippers

गुमला /दीपक गुप्ता

चैनपुर (गुमला):  झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत केड़ेग खेड़ा गांव में जमीन सीमांकन करने पहुंची अंचल टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हंगामे के दौरान स्थिति इतनी अनियंत्रित हो गई कि एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा की चप्पलों से पिटाई कर दी। टीम के अन्य सदस्यों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

बिना पुलिस बल के पहुँची थी टीम

जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद नामक व्यक्ति ने एक विवादित जमीन की मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था। इसी आवेदन के आधार पर अंचल कार्यालय की टीम गांव पहुंची थी। टीम में शामिल सदस्य थे:

 सुजीत कुमार सिन्हा (राजस्व कर्मचारी)

 नरेंद्र सेठ  (राजस्व कर्मचारी)
उमाशंकर उरांव  (अंचल अमीन)

नियमों के मुताबिक, विवादित जमीन के सीमांकन के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी अनिवार्य होती है। हालांकि, अंचल की टीम पुलिस के पहुंचने का इंतजार किए बिना ही मौके पर कार्रवाई शुरू करने लगी, जिससे ग्रामीण उग्र हो गए।

देखते ही देखते बढ़ा विवाद

जैसे ही अमीन और कर्मचारियों ने पैमाइश (नापी) के लिए फीता निकाला, वहां मौजूद ग्रामीण विरोध पर उतर आए। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। बहसबाजी के दौरान भीड़ ने कर्मचारियों को घेर लिया। इसी बीच एक महिला ने राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार सिन्हा पर हमला कर दिया और उन पर चप्पलें बरसा दीं।

अधिकारियों में हड़कंप

इस हिंसक झड़प के बाद अंचल टीम को बिना पैमाइश किए ही बैरंग लौटना पड़ा। ड्यूटी पर तैनात सरकारी सेवकों के साथ हुई इस बदसलूकी के बाद अंचल कार्यालय और राजस्व कर्मियों में काफी रोष है। प्रशासनिक स्तर पर अब हमलावरों की पहचान कर उन पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

>

>

Share via
Share via