20260501 213338

कांके रिजॉर्ट में आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल व मुख्यमंत्री, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

The Governor and the Chief Minister attended the reception ceremony
The Governor and the Chief Minister attended the reception ceremony

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित कांके रिजॉर्ट में आयोजित एक भव्य रिसेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में राज्य के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। यह समारोह लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के सुपुत्र अभिनव के विवाह उपरांत आयोजित किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में पहुंचकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ समारोह में पहुंचे। दोनों ने सांसद सुखदेव भगत और उनके परिवार से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपति को शुभकामनाएं दीं।

Share via
Share via