गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में 150 सकोरा का वितरण, पक्षियों के संरक्षण का संदेश

गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल में 150 सकोरा का वितरण, पक्षियों के संरक्षण का संदेश

Share
Link copied
Distribution of 150 Sakoras at Gauri Dutt Mandelia High School
Distribution of 150 Sakoras at Gauri Dutt Mandelia High School

रांची : भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाने और उनके संरक्षण के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची द्वारा ‘पंछी को दाना – पंछी को पानी: जन जागरूकता अभियान – 2026’ के दूसरे चरण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौरी दत्त मंडेलिया हाई स्कूल, रातु रोड, राँची में संपन्न हुआ।

इस दौरान स्कूल के कक्षा 7 से 10 तक के विद्यार्थियों के बीच 150 सकोरा (मिट्टी के बर्तन) और दाना के पैकेट वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना था, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

कार्यक्रम के तहत एक लघु गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने घरों की छत या आंगन में सकोरा में पानी भरकर रखें और पक्षियों के लिए नियमित रूप से दाना डालें, जिससे उनके जीवन की रक्षा हो सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री आश्रित शामेंद्र खाखा सहित शिक्षकगण—श्री जयकिशन द्विवेदी, श्रीमती मीरा लकड़ा, श्रीमती गीता कुमारी, श्रीमती उषा कुमारी और श्रीमती नीतू प्रिया—का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची की ओर से श्री शम्भू शरण षाड़ंगी, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री श्रवण कुमार शर्मा, श्री कीर्तिमान नाथ शाहदेव और श्री यदुनाथ शाहदेव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।