Chief Minister felicitated child swimmer Ishank Singh, who created a world record by crossing the Palk Strait

पाल्क स्ट्रेट पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले बाल तैराक इशांक सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Chief Minister felicitated child swimmer Ishank Singh, who created a world record by crossing the Palk Strait
Chief Minister felicitated child swimmer Ishank Singh, who created a world record by crossing the Palk Strait

CM की नन्हे तैराक से मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह से मुलाकात कर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इशांक सिंह को 5 लाख रुपये का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, इशांक सिंह ने 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैरकर भारत और श्रीलंका के बीच स्थित चुनौतीपूर्ण पाल्क स्ट्रेट (29 किलोमीटर) को पार कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। उनकी इस उपलब्धि को लेकर उन्हें कई प्रतिष्ठित खिताबों से भी सम्मानित किया जा चुका है।

झारखंड के लिए गर्व का क्षण मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि इशांक सिंह ने अपने साहस, अनुशासन और कठिन परिश्रम से पूरे झारखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि तैराकी के क्षेत्र में इशांक की सफलता राज्य के लिए गर्व का क्षण है और यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी।

नई खेल नीति से खिलाड़ियों को होगा फायदा CM

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। झारखंड सरकार की नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इशांक सिंह भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाएंगे।

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा हर संभव मदद

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में इशांक सिंह जैसे प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में तैराकी प्रशिक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि राज्य के उभरते खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन मिल सकें।

मौके पर ये थे उपस्थिति

इस अवसर पर खेल एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री Sudivya Kumar, मुख्य सचिव Avinash Kumar, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार, निदेशक खेल आसिफ इकराम, उप निदेशक राजेश कुमार सहित कई अधिकारी और तैराकी संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share via
Share via