SSC GD exam irregularities exposed, Ranchi police arrest 6 candidates

SSC GD परीक्षा में गड़बड़ी का खुलासा, रांची पुलिस ने 6 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

Share
Link copied
SSC GD exam irregularities exposed, Ranchi police arrest 6 candidates
SSC GD exam irregularities exposed, Ranchi police arrest 6 candidates

रांची पुलिस ने SSC GD Constable 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले का खुलासा करते हुए छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। मामले में परीक्षा केंद्र के अधिकारियों समेत अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 9 मई 2026 को आयोजित SSC GD Constable 2026 परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान परीक्षा केंद्र The Futuristic Online Examination Center (सेंटर कोड-160513) में लैब-01 के कुछ कंप्यूटर सिस्टम के मॉनिटर पर कर्सर अपने आप चलने की सूचना मिली थी। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रतिनियुक्त परीक्षा नोडल पदाधिकारी को दी गई।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान परीक्षा केंद्र के Center Superintendent, Center IT Head तथा छह अभ्यर्थियों के खिलाफ सुखदेवनगर (पंडरा) थाना कांड संख्या-167/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 61(2), आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D), 43 तथा परीक्षा अधिनियम की धारा 10/11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया

जांच के दौरान पुलिस ने परीक्षा केंद्र से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इनमें 6 कंप्यूटर, 2 CCTV DVR, 2 फायरवॉल, एयरटेल का 1 राउटर, जियो का 1 राउटर, 1 CPU, 2 C-DAC बॉक्स, 6 एडमिट कार्ड, 5 मोबाइल फोन और 1 टैब शामिल है।

गिरफ्तार अभ्यर्थियों के नाम

पुलिस ने मामले में छह अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार, झारखंड और अन्य जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में ऋषिकेश कुमार यादव, आर्यन कुमार, राहुल कुमार, रवि रंजन कुजूर, राजकुमार और अनु कुमारी शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की तकनीकी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि परीक्षा प्रणाली में कथित हस्तक्षेप किस स्तर पर और किन लोगों की मदद से किया गया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।