JPSC Civil Services (PT) Exam 2025 results declared; wave of joy among successful candidates.

JPSC सिविल सेवा (पीटी) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर

JPSC Civil Services (PT) Exam 2025 results declared; wave of joy among successful candidates.
JPSC Civil Services (PT) Exam 2025 results declared; wave of joy among successful candidates.

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने कंबाइंड सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या-01/2026 के तहत आयोजित परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार को प्रकाशित किया गया। परिणाम में  2204  सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की आधिकारिक तारीखों का भी  ऐलान कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम

मुख्य परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

18 जुलाई:प्रथम पाली में प्रथम पत्र, द्वितीय पाली में द्वितीय पत्र।
19 जुलाई: प्रथम पाली में तृतीय पत्र, द्वितीय पाली में चतुर्थ पत्र।
20 जुलाई: प्रथम पाली में पंचम पत्र, द्वितीय पाली में छठा पत्र।

आवेदन प्रक्रिया और समय-सीमा

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक)।

हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 14 जुलाई 2026।

परीक्षा का अंक विभाजन और इंटरव्यू पैटर्न

मुख्य परीक्षा कुल 950 अंकों की होगी। इसमें प्रथम पत्र 100 अंक, द्वितीय पत्र 150 अंक और अन्य चार पत्र 200-200 अंकों के होंगे। मुख्य परीक्षा के बाद 100 अंकों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा।

103 रिक्त पदों में उपसमाहर्ता (28 पद), पुलिस उपाधीक्षक (42 पद), सहायक नगर आयुक्त (10 पद), सहायक निदेशक (जिला जन संपर्क अधिकारी) (10 पद) सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस सेवा के पद शामिल हैं।

जाहिर है कि 19 अप्रैल 2026 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के बाद से ही आंसर-की को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। जाहिर है  आंसर-की में कई विसंगतियां  उजागर हुई थी। वहीं, उम्रसीमा में छूट के मामले को लेकर मामला झारखंड उच्च न्यायालय तक पहुँचा था, जिसके बाद कोर्ट के निर्देश पर ही आयोग ने अंततः पीटी का रिजल्ट जारी किया।

पुलिस ने 12 प्रतिबंधित मवेशियों से भरी पिकअप पकड़ी, तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू

चतरा: रिश्ते हुए शर्मसार! बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर को पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल

जमशेदपुर में फ्लैग मार्च के बीच कदमा में खूनी संघर्ष, पेंटर को मारी गोली; कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now