Three arrested in monitor lizard organ smuggling case, 30 'Hatha' recovered from Ranchi hotel

मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार, रांची के होटल से 30 ‘हत्था’ बरामद

Share
Link copied
Three arrested in monitor lizard organ smuggling case, 30 'Hatha' recovered from Ranchi hotel
Three arrested in monitor lizard organ smuggling case, 30 ‘Hatha’ recovered from Ranchi hotel

रांची : राजधानी रांची में मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की अवैध तस्करी के आरोप में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को मेन रोड स्थित होटल नटराज में की गई। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से मॉनिटर लिजर्ड के 30 ‘हत्था’ (अंग) बरामद किए गए हैं।

वन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को गुप्त सूचना मिली थी कि डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित होटल नटराज में कुछ लोग मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की अवैध तस्करी के उद्देश्य से ठहरे हुए हैं। सूचना के आधार पर गठित जांच टीम ने होटल पहुंचकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि संदिग्ध लोग होटल के कमरा नंबर-203 में ठहरे हुए हैं। इसके बाद टीम ने कमरे में छापेमारी की, जहां एक काले रंग के प्लास्टिक बैग से मॉनिटर लिजर्ड के 30 हत्था बरामद किए गए। कमरे में मौजूद तीनों व्यक्तियों से जब बरामद सामान के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई।

होटल प्रबंधन से पूछताछ में सामने आया कि कमरा नंबर-203 और 206 को 13 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी विष्णु कुमार गुप्ता के नाम पर बुक कराया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर रांची वन प्रमंडल कार्यालय, डोरंडा ले जाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में एक पार्टी नेता, उनका बेटा और अरुण राम शामिल हैं। वन विभाग के अनुसार, तीनों मॉनिटर लिजर्ड के अंगों की अवैध तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं। वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की विभिन्न धाराओं — Section 2(9), 39, 44, 49B, 50(1)(C) और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।