Illegal foreign liquor factory busted in Ramgarh, 2 arrested, huge quantity of spurious liquor recovered

रामगढ़ में अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

Illegal foreign liquor factory busted in Ramgarh, 2 arrested, huge quantity of spurious liquor recovered
Illegal foreign liquor factory busted in Ramgarh, 2 arrested, huge quantity of spurious liquor recovered

रामगढ़ पुलिस ने अवैध विदेशी शराब निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला थाना क्षेत्र में चल रही एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, स्प्रिट, नकली होलोग्राम, स्टिकर और शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को 10 मई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि गोला थाना अंतर्गत ग्राम उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा स्थित एक बंद घर में अवैध विदेशी शराब का निर्माण कर आसपास के इलाकों में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ श्री चंदन वत्स के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

तीन घरों में छापेमारी, दो आरोपी गिरफ्तार

गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपर खखरा टोला, पत्थलगढ़ा में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण और भंडारण में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज मुर्मू (26 वर्ष) और भदरू सिंह (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन अलग-अलग घरों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और शराब निर्माण सामग्री बरामद की। जांच में सामने आया कि आरोपी नकली तरीके से विदेशी शराब तैयार कर उस पर फर्जी होलोग्राम और स्टिकर लगाकर बाजार में सप्लाई करते थे।

गोला थाना में मामला दर्ज

इस मामले में गोला थाना कांड संख्या 51/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं तथा उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज मुर्मू और भदरू सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 250 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, 1800 लीटर तैयार शराब, 1600 लीटर स्प्रिट, 20 हजार से अधिक शराब की बोतलों के कैप और स्टिकर, 40 हजार नकली लेबल, करीब 20 हजार खाली शराब की बोतलें, शराब भरने वाले ड्रम और एल्कोहॉल मीटर और एक पिकअप वाहन और दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।