भगवंत मान के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल, AAP की नीतियों पर उठाए सवाल

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और पंजाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ बजिंदर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!BJP में शामिल होने के बाद ज्ञान सिंह मान ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मैं भगवंत मान की मौसी का लड़का हूं। वो मेरे चचेरे भाई भी लगते हैं। मैं 2014 से उनके साथ था, लेकिन आम आदमी पार्टी की नीतियों, दिल्ली से आए लोगों की मनमर्जी और भ्रष्टाचार के कारण मैंने पार्टी छोड़ दी।”
उन्होंने आगे कहा कि अब वह पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं। “अब मैं भाजपा के लिए पंजाब में काम करना चाहता हूं। यही मेरी पार्टी है,” ज्ञान सिंह मान ने कहा।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, ज्ञान सिंह मान का BJP में शामिल होना पंजाब की राजनीति में अहम माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय तक भगवंत मान के करीबी रहे हैं। ऐसे में इस घटनाक्रम को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

















