Due to the initiative of the Chief District and Sessions Judge, the sick woman got timely treatment.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की पहल से बीमार महिला को मिला समय पर इलाज

Due to the initiative of the Chief District and Sessions Judge, the sick woman got timely treatment.
Due to the initiative of the Chief District and Sessions Judge, the sick woman got timely treatment.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : राजीव कुमार सिन्हा की संवेदनशील पहल और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के त्वरित सहयोग से सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड की एक बीमार महिला को समय पर इलाज मिल सका। मानवता और जवाबदेह प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए बीमार महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बानो प्रखंड के कनारोआ पंचायत अंतर्गत जामबेड़ा निवासी सिलवंती सिंदुरिया पिछले करीब दस दिनों से अस्वस्थ थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा ने तुरंत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

निर्देश के बाद सचिव मरियम हेमरोम ने तत्परता दिखाते हुए प्रखंड में कार्यरत पीएलवी अशोक तिवारी को तत्काल पहल करने को कहा। इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से सिलवंती सिंदुरिया को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो पहुंचाया गया।

इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने अस्पताल वाहन की व्यवस्था कर मरीज को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार ने बताया कि मरीज की गहन जांच कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो दिनों में उनकी स्थिति में काफी सुधार होगा और पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। इस मानवीय पहल को लेकर क्षेत्र में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की सराहना हो रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now