रांची में रिश्तों का खून: साले ने टांगी से काटकर बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही सगे बहनोई की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में घर में रखी टांगी उठा ली और बहनोई पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

















