Senior Railway Officials Meet Chief Minister Hemant Soren

झारखंड में रेल सेवाओं के विस्तार को लेकर सक्रिय हुई सरकार: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले रेलवे के आला अधिकारी

Share
Link copied

Senior Railway Officials Meet Chief Minister Hemant Soren

रांची:झारखंड में रेल नेटवर्क को मजबूती देने और यात्री सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में दक्षिण पूर्व रेलवे के शीर्ष अधिकारियों ने मुलाकात की।

विकास परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक (GM) अनिल कुमार जैन और रांची रेल मंडल के डीआरएम (DRM) करुणानिधि सिंह शामिल थे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में रेलवे से संबंधित लंबित विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा करना और उनमें आ रही बाधाओं को दूर करना था।

जानकारी के मुताबिकबैठक में मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर चर्चा की गई:

रेल नेटवर्क का विस्तार: राज्य के उन क्षेत्रों में नई रेल लाइनों और कनेक्टिविटी पर जोर दिया गया जो अभी तक मुख्य रेल मार्ग से नहीं जुड़ पाए हैं।

यात्री सुविधाओं में इजाफा: टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की योजना पर विचार किया गया।

परियोजनाओं की गति: राज्य में चल रही महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आपसी समन्वय पर चर्चा हुई।

प्रशासनिक सहयोग का मिला भरोसा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। रेलवे के अधिकारियों ने भी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम श्रेया सिंह और महाप्रबंधक के सचिव अजय कुमार भी उपस्थित थे। जाहिर है की यह मुलाकात रेलवे और राज्य सरकार के बीच यह समन्वय झारखंड के औद्योगिक और आर्थिक विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।