रांची विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में 30 एजेंडों पर बनी सहमति, वेतन संशोधन और प्रोन्नति पर अहम फैसला

रांची विश्वविद्यालय में बुधवार को सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति सरोज शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 30 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिन पर सहमति बनी। इसके अलावा बैठक में 8 टेबल एजेंडा भी शामिल किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक के बाद कुलपति सरोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंडिकेट की बैठक में वित्तीय समिति और शिक्षा संकाय खोलने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि अधिकांश एजेंडे प्रोन्नति से संबंधित थे। साथ ही लंबे समय से लंबित वेतन संशोधन के मामलों पर भी सहमति बनाई गई।
करीब एक वर्ष बाद आयोजित हुई इस सिंडिकेट बैठक को विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए अहम माना जा रहा है। कुलपति ने कहा कि आगे प्रयास रहेगा कि हर महीने सिंडिकेट की बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए, ताकि विश्वविद्यालय से जुड़े मामलों का समय पर निष्पादन हो सके।
गौरतलब है कि कुलपति सरोज शर्मा के पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली सिंडिकेट बैठक थी, जिसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
















