Simdega police on alert for Bakrid, flag march taken out in the city

बकरीद को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

Share
Link copied
Simdega police on alert for Bakrid, flag march taken out in the city
Simdega police on alert for Bakrid, flag march taken out in the city

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सिमडेगा जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को शहर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ सुमंत तिर्की, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, सदर सीओ इम्तियाज अहमद तथा सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मार्च जिला नियंत्रण कक्ष से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि बकरीद के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के लिए पुलिस की आईटी सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।

सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।