गिरिडीह में आदिवासी महिला की धारदार हथियार से की गई हत्या, पति गिरफ्तार.

Share
Link copied

गिरिडीह, दिनेश.

गिरीडीह : गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलगुंदा पंचायत के भलुआही गांव में रविवार की बीती रात एक कलयुगी पति ने अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतिका का नाम मनौदी देवी बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मुफस्सिल पुलिस को दी गई तत्पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसके पति को हिरासत में लिया। इधर पुलिस मृतिका के पति को हिरासत में लेते हुए घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

मुखिया मथुरा सोरेन के अनुसार मनौदी देवी उसकी दूसरी पत्नी है और पहली पत्नी पूर्व में ही मर चुकी है, उसे एक लड़का है जो बाहर काम करता है उसकी दो बेटी भी है जिसकी शादी अभी हो चुकी है। मथुरा का कहना है कि उसका किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर के अनुसार हत्या किस परिस्थिति में हुए इसकी जांच की जा रही है फिलहाल मृतिका के पति को हिरासत में लिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow