Rajya Sabha elections: Congress candidate Pranav Jha files nomination, lawmakers engage in show of strength

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा ने किया नामांकन, शक्ति प्रदर्शन के साथ जुटे कांग्रेस के नेता

Rajya Sabha elections: Congress candidate Pranav Jha files nomination, lawmakers engage in show of strength
Rajya Sabha elections: Congress candidate Pranav Jha files nomination, lawmakers engage in show of strength

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव झा ने शनिवार को झारखंड विधानसभा परिसर में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और महागठबंधन के कई नेताओं की मौजूदगी ने शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नामांकन के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और झारखंड के हितों को मजबूती से राज्यसभा में उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रणव झा के नामांकन को कांग्रेस ने संगठनात्मक एकजुटता और राजनीतिक मजबूती का प्रतीक बताया। पार्टी नेताओं का दावा है कि महागठबंधन के सहयोगी दलों के समर्थन से उनकी उम्मीदवारी मजबूत है। हालांकि राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में समीकरण लगातार बदल रहे हैं और इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में प्रणव झा को झारखंड से राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं झामुमो ने बैजनाथ राम को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now