Suraj Kumar Kashyap of Simdega represented Jharkhand with great pride in the National Classic Powerlifting Championship.

राष्ट्रीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिमडेगा के सूरज कुमार कश्यप ने झारखंड का किया गौरवशाली प्रतिनिधित्व

Suraj Kumar Kashyap of Simdega represented Jharkhand with great pride in the National Classic Powerlifting Championship.
Suraj Kumar Kashyap of Simdega represented Jharkhand with great pride in the National Classic Powerlifting Championship.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : जिले के होनहार युवा खिलाड़ी सूरज कुमार कश्यप ने राष्ट्रीय क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया और सिमडेगा का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया। सूरज कुमार कश्यप, सिमडेगा के बंगरू तेली टोली निवासी भाजपा की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष सावित्री देवी और उनके पति बसंत कुमार कश्यप के सुपुत्र हैं।

इस उपलब्धि पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने सूरज के पैतृक निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ और गमछा भेंट कर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर बेसरा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सूरज की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सिमडेगा जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि सूरज भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल कर राज्य व जिले का नाम रोशन करते रहेंगे।

इस अवसर पर दीपनारायण दास, संजय साहू, करण सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भी सूरज को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now