विजाग स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पिघले स्टील की चपेट में आने से 8 श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (विजाग स्टील प्लांट) में सोमवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में कम से कम 8 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब एक क्रेन की सहायता से बकेट में भरा अत्यधिक गर्म पिघला हुआ स्टील (मोल्टन आयरन) ले जाया जा रहा था। अचानक बकेट से यह खौलता हुआ पिघला लोहा नीचे काम कर रहे श्रमिकों पर जा गिरा, जिससे मौके पर ही कई मजदूरों की जलने से मौत हो गई और अनेक श्रमिक बुरी तरह झुलस गए।
घायल श्रमिकों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
















