U18 Asia Cup Hockey: Union Minister Mansukh Mandaviya felicitates Indian women's team, presents cheque for ₹21 lakh

U18 एशिया कप हॉकी: भारतीय महिला टीम को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित, ₹21 लाख का चेक भेंट

U18 Asia Cup Hockey: Union Minister Mansukh Mandaviya felicitates Indian women's team, presents cheque for ₹21 lakh
U18 Asia Cup Hockey: Union Minister Mansukh Mandaviya felicitates Indian women’s team, presents cheque for ₹21 lakh

नई दिल्ली : केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने यू18 एशिया कप हॉकी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर हॉकी इंडिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले ₹21 लाख के पुरस्कार का चेक माननीय मंत्री ने टीम को भेंट किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

समारोह में डॉ. मांडविया ने टीम की कोच रानी, टीम कप्तान स्वीटी कुजूर और टूर्नामेंट की सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी नौशीन नाज को उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की और महासचिव भोलानाथ सिंह ने डॉ. मनसुख मांडविया को कृतज्ञता एवं प्रशंसा के प्रतीक स्वरूप पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम में हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे. मनोहरन, एथलीट प्रतिनिधि डॉ. आर.पी. सिंह, महानिदेशक कमांडर आर.के. श्रीवास्तव और टॉप्स के सीईओ कर्नल एन.एस. जोहल भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने यू18 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इन युवा खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है और भारतीय हॉकी के उज्जवल भविष्य की उम्मीद जगाई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now