अपनी जमीन वापस करनें की गुहार लगाने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा पीड़ित परिवार.

अपनी जमीन वापस करनें की गुहार लगाने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा पीड़ित परिवार.

Share
Link copied

रांची, चंदन सिन्हा.

रांची : झारखंड में इन दिनों जमीन लूट कांड का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है, यही वजह है कि अपने ही सरकार पर विधायक बंधु तिर्की ने भी कर्मचारियों पर जमीन की हेराफेरी का आरोप लगाया था, इसका जीता जागता सबूत आज रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी साफ देखने को मिला, जहां एक पीड़ित अपने ही जमीन को वापस मांगने की गुहार लगाने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था।

इस दौरान पीड़ित ने बताया कि कुछ जमीन माफियाओं द्वारा असामाजिक तत्व मेरी भूमि मौजा कोंनका थाना नंबर 198, लोअर बाजार प्लॉट नंबर 428 रकबा 80 डिसमिल भूमि को षड्यंत्र एवं साजिश कर काल्पनिक व्यक्ति कल्पना हेमरोम को बहला-फुसलाकर हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पीड़ित सुधीर मुंडा ने अपने रैयत जमीन को लेकर किस तरह से षड्यंत्र के तहत हड़पा जा रहा है इस पर तमाम जानकारियां मीडिया को बताई।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow