उपायुक्त ने आईओसीएल के सदस्यों से की औपचारिक मुलाकात.

उपायुक्त ने आईओसीएल के सदस्यों से की औपचारिक मुलाकात.

Share
Link copied

Team Drishti.

देवघर : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री से आज जसीडीह इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन लिमिटेड के सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक मुकालात की। इस दौरान आईओसीएल के सदस्यों ने जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत इंडियन ऑयल टर्मिनल द्वारा किये जा रहे कार्यों व व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

इसके अलावा उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने आईओसीएल के सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आपके द्वारा बताये गये सुझाव व समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान में कोरोना काल की परिस्थिति में हम सभी को एक दूसरे का सहयोग करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है, ऐसे में आप सभी से अनुरोध होगा कि अपने स्तर से कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान उपरोक्त के अलावे आईओसीएल के वरीय अधिकारी एवं सभी सदस्य आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow