सिमडेगा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान तेज, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सिमडेगा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान तेज, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सिमडेगा पुलिस का नशा मुक्ति अभियान तेज, अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: झारखंड सरकार के निर्देश पर निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सिमडेगा पुलिस ने विशेष पहल शुरू की है। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस अवर निरीक्षकों (एसआई) एवं सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआई) के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 13 और 14 जून को पुलिस केंद्र सिमडेगा के सभागार में किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पुलिस निरीक्षक रामानुज वर्मा और पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार राव को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण के पहले दिन अधिकारियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, अवैध तस्करी की रोकथाम, संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा जन-जागरूकता अभियान के प्रभावी संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

जिले के विभिन्न थाना, ओपी और पुलिस इकाइयों से पहुंचे अधिकारियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता फैलाने तथा मादक पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जन-जागरूकता अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सिमडेगा पुलिस का यह प्रयास न केवल कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, बल्कि समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाकर स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now