Jamshedpur road accident

जमशेदपुर: रविवार को शहर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, एक गंभीर

Share
Link copied

Jamshedpur road accident

नीरज तिवारी / जमशेदपुर

जमशेदपुर: रविवार को जमशेदपुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने शहर को हिला कर रख दिया। एक घटना गोलमुरी थाना क्षेत्र में हुई, तो दूसरी भुइयांडीह बस स्टैंड परिसर में। इन घटनाओं में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

गोलमुरी: आरडी टाटा गोलचक्कर के पास स्कूटी सवार महिला को पिकअप ने मारी टक्कर

गोलमुरी थाना क्षेत्र के आरडी टाटा गोलचक्कर के पास रविवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से स्कूटी सवार खुशबू सिंह (निवासी: साकची गुरुद्वारा बस्ती) गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया है।

अफवाह पर मचा हंगामा: हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क जाम कर दी। लोगों का आरोप था कि पुलिस चेकिंग के दौरान एक कर्मी के अचानक सामने आने से महिला असंतुलित होकर गिर गई।

हालांकि, बाद में डीएसपी ट्रैफिक नीरज पाठक ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर स्पष्ट किया कि हादसा पुलिस चेकिंग की वजह से नहीं हुआ था। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

भुइयांडीह: बस स्टैंड में बस के नीचे आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत

दूसरी घटना भुइयांडीह बस स्टैंड के गेट नंबर-5 के समीप हुई। सड़क पार कर रहे एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस का पहिया ऊपर से गुजरने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी: सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बस और उसके चालक की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें
14 साल में बदल गई हरमू नदी की तस्वीर: सैटेलाइट इमेज में दिखा बढ़ता शहरीकरण, सिमटते खुले क्षेत्र
इसे भी पढ़ें

14 साल में बदल गई हरमू नदी की तस्वीर: सैटेलाइट इमेज में दिखा बढ़ता शहरीकरण, सिमटते खुले क्षेत्र

  रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में जल संरक्षण के लिए जल स्रोतों के किसी भी तरह का अतिक्रमण को तत्काल…

पलामू: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, कब्रिस्तान में उमड़ा जनसैलाब
इसे भी पढ़ें

पलामू: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, कब्रिस्तान में उमड़ा जनसैलाब

मेदिनीनगर (पलामू): उत्तर प्रदेश में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पलामू के मेदिनीनगर शहर को गहरे सदमे में डाल दिया है।…

रामगढ़ अवैध खनन हादसा: बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग
इसे भी पढ़ें

रामगढ़ अवैध खनन हादसा: बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग

रामगढ़ जिले के अरगड्डा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के दौरान हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत के बाद राजनीतिक सरगर्मी…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।