Attempt to set fire to a wine shop; accused kept recording a video of the incident; act captured on CCTV.

वाइन शॉप में आग लगाने की कोशिश, वारदात का VIDEO बनाता रहा आरोपी, CCTV में कैद हुई करतूत

Attempt to set fire to a wine shop; accused kept recording a video of the incident; act captured on CCTV.
Attempt to set fire to a wine shop; accused kept recording a video of the incident; act captured on CCTV.

रांची: राजधानी रांची के पंडरा इलाके में स्थित एक वाइन शॉप में आग लगाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और इसके बाद मौके से भागने के बजाय अपने मोबाइल फोन से जलती हुई दुकान का वीडियो बनाने लगा। उसकी पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक स्कूटी से वाइन शॉप के पास पहुंचा। उसने आराम से दुकान के शटर पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटें उठते ही उसने मोबाइल निकालकर घटना की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी। कुछ देर तक वीडियो बनाने के बाद वह स्कूटी से मौके से फरार हो गया।

हालांकि आरोपी की मंशा दुकान को आग के हवाले करने की थी, लेकिन आग शटर से आगे नहीं फैल सकी। समय रहते आग बुझ जाने के कारण दुकान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की जानकारी बुधवार सुबह मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पंडरा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now