झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए मतदान शुरू, बैजनाथ राम की जीत पक्की, दूसरी सीट पर कड़ा मुकाबला

Rajyasabha election

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए आज सुबह से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विधानसभा परिसर में विधायकों का पहुंचना जारी है। इस चुनाव में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे सियासी सरगर्मी चरम पर है।

कौन हैं उम्मीदवार?

इंडिया गठबंधन: झामुमो ने बैजनाथ राम और कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

एनडीए (समर्थित): परिमल नाथवानी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें भाजपा और एनडीए का पूरा समर्थन हासिल है।

गणित और मुकाबला

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों के प्रथम वरीयता मतों की आवश्यकता है।

इंडिया गठबंधन का पलड़ा भारी:  वैसे तो 56 विधायकों के साथ इंडिया गठबंधन एक सीट (बैजनाथ राम) पर जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। झामुमो के पास पर्याप्त वोट हैं। लेकिन खेला दूसरे सीट पर है..

दूसरी सीट पर सबकी नज़र: असली मुकाबला दूसरी सीट के लिए है, जहां कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित परिमल नाथवानी के बीच कांटे की टक्कर है। एनडीए (24 विधायक) को जीत दर्ज करने के लिए अतिरिक्त वोटों के जुगाड़ या क्रॉस वोटिंग पर निर्भर रहना होगा।

विधायकों की घेराबंदी

मतदान से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। इंडिया गठबंधन के विधायक एक साथ बस में सवार होकर विधानसभा पहुंचे, जो उनकी एकजुटता को प्रदर्शित करता है। वहीं, एनडीए खेमा भी अपने विधायकों को एकजुट रखने की पूरी कोशिश कर रहा है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव आज: दो सीटों के लिए मतदान, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी पूरी ताकत

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now