IMG 20201203 WA0010

6 सूत्री मांगो को लेकर डुमरी प्रखंड मुख्यालय में ग्रामीणों की  एक दिवसीय धरना.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : 6 सूत्री मांगो को लेकर लक्ष्मण टुंडा पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के नेतृत्व में प्रखंड के कई पंचायतो के ग्रामीण गुरुवार को डुमरी प्रखंड  मुख्यालय प्रागण में एक दिवसीय धरना में बैठे है। जहां सभी लोग  कोविड-19 का पालन करते हुए देखे गए जहां दर्जनों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे। वही इस धरना को डुमरी भाजपा युवा मोर्चा भी समर्थन दे रही है। 

इधर धरना पर बैठे लोगो से वार्ता करते हुए डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बांकिरा ने लोगो को आश्वासन दिया की लंबित पेसन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, इस पर प्रशसनिक पहल जारी है।  

ये है इनकी मांगे 
1) पिछले एक वर्षों से अधिक समय से प्रखंड कार्यालय में एक भी वृद्धा विधवा विकलांग एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति नहीं हुई है जबकि हजारों आवेदन पड़े हुए हैं  
2).प्रखंड आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनाने हेतु हजारों आवेदन पड़ी हुई है परंतु आज भी कई गरीब राशन कार्ड से वंचित हैं                                
3) डुमरी रेफरल अस्पताल में एक्स-रे मशीन एवं ब्लड स्टोरेज मशीन होने के बाद भी कु व्यवस्था के कारण लोगों को इसकी लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है   
4) डुमरी प्रखंड में एकमात्र आधार कार्ड बनवाने की स्थान बैंक ऑफ इंडिया इसरी बाजार  है जहां हजारों की संख्या में लोग बैंक की कार्य में पहुंचते हैं जिससे आधार कार्ड बनवाने या सुधार करने में आम जनों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है  
5) डुमरी अंचल कार्यालय में  झारखंड सरकार की आदेश के बावजूद भी गैरमजरूआ जमीन की रसीद नहीं कर रही है तथा खतियान ऑनलाइन नहीं होने के कारण रयतों का भी ऑनलाइन रसीद नहीं कर रही है  
6) 15 वाँ वित्त पंचायत समिति मद से प्रखंड अंतर्गत कई पंचायतों में काम होने के 1 महीने से अधिक समय होने के बाद भी अब तक राशि की भुगतान लाभुक समिति को नहीं की गई है।

मौके पर लक्ष्मण टुण्डा पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी, भजयुमो के सुरेंद्र कुमार, भाजयुमो से ससारखो मंडल अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य भुनेश्वर रविदास, मनोज कुमार ,रेशमी देवी, मुखिया सुरेश पंडित, वार्ड सदस्य जितेंद्र साव, भुनेश्वर रविदास, डोमन महतो, राजु साव, राजदेव यादव , सुफल मियां, माहफूल असारी, आसिर अंसारी, श्याम सिन्हा, कैलाश तूरी, जीतू रजक, डिस्को मंडल, पवन कुमार  सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share via
Share via