Babulal Marandi practiced yoga with children on International Yoga Day.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने बच्चों के साथ किया योगाभ्यास

Babulal Marandi practiced yoga with children on International Yoga Day.
Babulal Marandi practiced yoga with children on International Yoga Day.

रांची: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को मोराबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने विवेकानंद युथ फाउंडेशन और आरसी डिफेंस एकेडमी के बच्चों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योग कार्यक्रम के दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करने में सहायक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष Shashank Raj सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now