तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा, सात महिला कर्मियों की मौत, 67 प्रभावित

चेन्नई: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। पेरियापालयम के निकट मंजंगरनई स्थित एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई (फूड प्रोसेसिंग यूनिट) में अमोनिया गैस के रिसाव से सात महिला कर्मियों की मौत हो गई, जबकि 67 अन्य कर्मचारी गैस की चपेट में आकर प्रभावित हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस के अनुसार, घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। प्रभावित कर्मचारियों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस रिसाव फैक्ट्री के शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) से जुड़े अमोनिया सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण हुआ। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
















