Jharkhand_Project_Building

झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 262 स्वास्थ्य कर्मियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Jharkhand_Project_Building

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची:। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ, राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। बुधवार, 24 जून को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य विभाग के 262 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

स्वास्थ्य ढांचे को मिलेगा मजबूती का आधार

राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों और कुशल प्रबंधकों की कमी को दूर करने के उद्देश्य से की गई यह नियुक्तियां राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के कायाकल्प में मील का पत्थर साबित होंगी। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे शुरू होगा, जिसमें विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को कार्यभार सौंपा जाएगा।

नियुक्ति का विवरण

इस चरण में कुल 262 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है:

विशेषज्ञ चिकित्सक (Specialist Doctors):151

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (Food Safety Officers):56

सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर (Senior Hospital Managers): 29

फाइनेंस मैनेजर (Finance Managers): 26

सरकार की प्राथमिकता: सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा

नियुक्ति पत्र वितरण से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि राज्य के हर नागरिक तक बेहतर इलाज पहुंचाना हेमंत सोरेन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “हम राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को न केवल मजबूत बनाना चाहते हैं, बल्कि उसे पूरी तरह से व्यवस्थित करने की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी को दूर करना इस कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

जाहिर है की विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ उपचार की उपलब्धता बढ़ेगी, वहीं सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर की नियुक्ति से अस्पतालों के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज में पारदर्शिता व दक्षता आएगी। साथ ही, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों की सक्रियता से राज्य में खाद्य मानकों की बेहतर निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी।

Also Read  :

रांची में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की तैयारी तेज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे BLO

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण: जेएमएम ने बताया झारखंड के संघर्ष और अस्मिता का सम्मान

युगपुरुष ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण: झारखंड के स्वाभिमान और संघर्ष की गौरवगाथा को राष्ट्रीय सम्मान

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now