IMG 20201203 WA0032

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी तथा संघर्षशील दिव्यांग संघ के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के दिन काला दिवस मनाया गया.

बोकारो, पंकज सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : राष्ट्रीय विकलांग पार्टी तथा संघर्षशील दिव्यांग संघ के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के दिन काला दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बोकारो जिला के महासचिव उज्जवल चक्रवर्ती ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांग जनों के अधिकार अधिनियम 2016 को पूरी तरह से लागू करने पर सरकार ने ध्यान ही नहीं दिया। आज भी किसी अधिकारी को यह नहीं मालूम कि ऐसा भी कोई कानून है, सरकार द्वारा सिर्फ एक कानून बना कर छोड़ दिया गया, जिस कारण दिव्यांग जनों को दर-दर भटकना पड़ रहा है।

अध्यक्ष सुसेन ने कहा कि दिव्यांग जन जानकारी के अभाव में पीछे रह गए हैं सरकार को चाहिए की वह दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का प्रचार प्रसार ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में मीडिया के द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कराया। आज की तारीख में जो सुविधाएं दिव्यांग जनों को मिलनी चाहिए वह सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पाती हैं बिचौलिए पैसे को खा जाते हैं जो सरकार के द्वारा दिव्यांग जनों को मिलना चाहिए। हम दिव्यांग जनों को किसी की दया की आवश्यकता नहीं है हमें अपना अधिकार चाहिए।

बेरमो प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की रीता सिंह का कहना है हम शरीर से दिव्यांग सही पर मन से दिव्यांग नहीं है। सरकार द्वारा हम दिव्यांग जनों को दरकिनार करके रख दिया गया है इसलिए आज के दिन हम काला फीता बांधकर काला दिवस मना रहे हैं। मौके पर नंदू पंडित, गायत्री कुमारी, पूनम कुमारी, सोनी कुमारी, इरशाद आलम, रविशंकर प्रसाद ,दीपक सिंह ,अलीजान खान ,लखबीर सिंह, राजेश पांडे, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Share via
Share via