तेज़ रफ़्तार डीजल टैंकर और हाईवा के बीच जबरदस्त टक्कर एक की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल.

गिरिडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह में शुक्रवार अहले सुबह दो तेज रफ्तार वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई जिसमें एक की मौत तथा दूसरा घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार डीजल टैंकर और हाईवा के बीच इस कदर टक्कर हुई कि दोनों सड़क के अलग-अलग छोर के झाड़ियों में जा फंसे वही डीजल टैंकर चालक की मौत चालक सीट पर ही हो गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि डुमरी गिरिडीह मुख्य मार्ग पर स्थित पिपराडीह में शुक्रवार अहले सुबह डुमरी की ओर से जा रहा है हाइवा एवं गिरिडीह तरफ से लौट रहा डीजल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें दोनों वाहनों के परचक्खे के उड़ गए। वही डीजल टैंकर चालक ने चालक सीट पर हैं फस कर दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना पर डुमरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर भारी मशक्कत के बाद डीजल टैंकर चालक का शव बाहर निकाला तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए थाना ले आई। मृतक डीजल टैंकर चालक का नाम कृष्णा यादव बताया जा रहा है, जो सरिया थाना क्षेत्र के धोबारी गांव का निवासी है ।वही हाईवा चालक का नाम पता नहीं चल पाया है परंतु सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा घटना के कुछ देर के बाद ही उसे इलाज हेतु धनबाद भेज दिया गया है ,परंतु इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि हाईवा चालक की भी स्थिति गंभीर है, फिलहाल डुमरी पुलिस घटना की जांच में जुटते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now