Proclamation notice pasted at the house of an absconding accused in a cannabis smuggling case.

गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी के घर चस्पा किया गया इश्तेहार

Share
Link copied
Proclamation notice pasted at the house of an absconding accused in a cannabis smuggling case.
Proclamation notice pasted at the house of an absconding accused in a cannabis smuggling case.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के एनडीपीएस कांड में फरार चल रहे आरोपी राजू राय (पिता- रोहित राय), निवासी रथ मोड़, तामड़ा के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर बुधवार को उसके आवास पर इश्तेहार चस्पा किया गया।

पुलिस ने तामड़ा स्थित आरोपी के घर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजाकर उद्घोषणा की तथा न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार का विधिवत तामिला किया। इस दौरान ठेठईटांगर थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं सिमडेगा थाना प्रभारी संजीत कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तामड़ा स्थित राजू राय के घर में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि राजू राय मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। यदि वह तय अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।