Urdu school theft case solved; two accused arrested, stolen goods recovered.

उर्दू स्कूल चोरी कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Share
Link copied
Urdu school theft case solved; two accused arrested, stolen goods recovered.
Urdu school theft case solved; two accused arrested, stolen goods recovered.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस ने शहर के उर्दू स्कूल में हुई चोरी की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए कई सामान और नकदी बरामद की है।

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि 20 जून 2026 को शहर स्थित उर्दू स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने स्कूल के उपकरण, गैस सिलेंडर और नकदी की चोरी कर ली थी। घटना के संबंध में सदर थाना में कांड संख्या 86/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी उमर फारूक खान और सादिक खान उर्फ साहब खान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो टैब, दो बायोमैट्रिक यूनिट, एक गैस सिलेंडर, 6 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा चोरी की अन्य घटनाओं से इनके संबंधों की भी जांच की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।