बेंगलुरु में वेदांत कौस्तव ने सांसद तेजस्वी सूर्या से की मुलाकात, ‘विकसित भारत’ के संकल्प पर हुई चर्चा

बेंगलुरु/ रांची : बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट के सांसद और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से गुरुवार को ‘अबुआ अधिकार मंच’ के संस्थापक वेदांत कौस्तव ने बेंगलुरु में शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान राजनीति, राष्ट्र निर्माण और झारखंड के गौरवशाली इतिहास पर व्यापक चर्चा हुई।
सीधो-कान्हो के संघर्ष को किया नमन
मुलाकात के दौरान वेदांत कौस्तव ने सांसद तेजस्वी सूर्या को भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद सीधो-कान्हो के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक भेंट की। झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को राष्ट्रीय पटल पर रखने के उद्देश्य से यह चर्चा बेहद महत्वपूर्ण रही।
युवाओं की भूमिका और ‘विकसित भारत’ का संकल्प
सांसद तेजस्वी सूर्या और वेदांत कौस्तव के बीच वर्तमान राजनीति में युवाओं की भागीदारी और विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने में सामूहिक जिम्मेदारियों पर मंथन हुआ। वेदांत ने सांसद से इस दिशा में कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर संवाद
बातचीत के दौरान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया गया। 31 अक्टूबर 2015 को शुरू हुए इस अभियान का उद्देश्य देश की सांस्कृतिक, भाषाई और शैक्षिक विविधता को जोड़कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आपसी मेलजोल और आदान-प्रदान ही एक सशक्त भारत की नींव है।
समाज सेवा के लिए युवाओं का आगे आना जरूरी
सांसद से मुलाकात के बाद वेदांत कौस्तव ने कहा: “युवा राजनीतिज्ञों से संवाद हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है। समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। आज की युवा पीढ़ी को अनुभवी नेतृत्व से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण के कार्यों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।”
Also Read :
जमशेदपुर: मानगो के संजीव नेत्रालय में बवाल, ऑपरेशन के बाद रोशनी कम होने का आरोप
राम मंदिर दान प्रकरण: ट्रस्ट के दो सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, एसआईटी जांच तेज
















