Demand for strict action against the guilty in the Ram Mandir offering case: Ramdas Athawale says SIT probe will bring out the truth.

राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग : रामदास आठवले, बोले- एसआईटी जांच से सच आएगा सामने

Share
Link copied
Demand for strict action against the guilty in the Ram Mandir offering case: Ramdas Athawale says SIT probe will bring out the truth.
Demand for strict action against the guilty in the Ram Mandir offering case: Ramdas Athawale says SIT probe will bring out the truth.

रांची: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले शनिवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड जनजातीय बहुल राज्य है और उनकी पार्टी यहां भी संगठन के विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में आरपीआई झारखंड में एक मजबूत राजनीतिक संगठन के रूप में उभरेगी।

रामदास आठवले ने कहा कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते उनका प्रयास रहेगा कि झारखंड के खदान मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और बेरोजगारों के हित में प्रभावी ढंग से काम किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में आठवले ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मामले में भ्रष्टाचार हुआ है तो जांच में सच्चाई सामने आएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।