Jharkhand Liquor Scam: ED summons former Finance Minister Rameshwar Oraon and his son Rohit Oraon for questioning.

झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए बुलाया

Jharkhand Liquor Scam: ED summons former Finance Minister Rameshwar Oraon and his son Rohit Oraon for questioning.
Jharkhand Liquor Scam: ED summons former Finance Minister Rameshwar Oraon and his son Rohit Oraon for questioning.

रांची: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही ईडी ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईडी के निर्देश के मुताबिक रोहित उरांव को सोमवार को रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है, जबकि पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दोनों से शराब कारोबार से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन और अन्य पहलुओं पर सवाल-जवाब किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की जांच के दौरान ईडी पहले भी रामेश्वर उरांव, रोहित उरांव और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को डिजिटल उपकरणों के अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य मिले थे, जिनकी जांच अभी भी जारी है।

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ईडी को ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि रोहित उरांव ने शराब कारोबार से जुड़ी एक कंपनी के साथ लिखित समझौता किया था। एजेंसी अब इस समझौते की प्रकृति, उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन और कथित कारोबारी संबंधों की पड़ताल कर रही है।

हालांकि, दूसरी ओर बचाव पक्ष का कहना है कि समझौते के बावजूद रोहित उरांव की शराब कारोबार के संचालन में कोई सक्रिय भूमिका नहीं थी। उनका दावा है कि केवल एग्रीमेंट होना किसी अवैध गतिविधि में संलिप्तता का प्रमाण नहीं माना जा सकता। ईडी अब इसी दावे की सत्यता की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस मामले में जांच की दिशा और आगे की कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आ सकते हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now