If you drive under the influence now, your truck will be impounded for a month.

लोहरदगा-गुमला ट्रक एसोसिएशन का बड़ा फैसला: अब नशे में गाड़ी चलाई तो ट्रक होगा एक महीने के लिए सीज

If you drive under the influence now, your truck will be impounded for a month.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनंद कुमार सोनी/ लोहरदगा

लोहरदगा/चंदवा: लोहरदगा और गुमला क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ‘लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन’ ने सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है। सोमवार को चंदवा में आयोजित एक अहम बैठक में एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा के नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसोसिएशन के सख्त निर्देश

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव रोहित अग्रवाल ने की। एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में बॉक्साइट लदे ट्रकों से जुड़ी घटनाओं ने सबको झकझोर दिया है। इन घटनाओं को रोकने के लिए एसोसिएशन ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

नशे पर पूर्ण प्रतिबंध: यदि कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाया गया, तो संबंधित ट्रक को तुरंत प्रभाव से एक महीने के लिए सड़क से हटाकर खड़ा कर दिया जाएगा।

सुरक्षा मानक: सभी ट्रकों के लिए आगे-पीछे स्पष्ट नंबर प्लेट और रेडियम पट्टी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। साथ ही, चालकों को निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करना होगा।

निगरानी अभियान: एसोसिएशन टूटूवा मोड़, बनारी, आदर, घाघरा, लोहरदगा, सेन्हा एवं चंदवा जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाएगा।

प्रशासन और हिंडाल्को प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा

एसोसिएशन ने हेसल प्लांट में ट्रकों के प्रबंधन और प्रशासनिक नियमों को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। अध्यक्ष कवलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि हेसल प्लांट में ट्रकों को घंटों और दिनों तक सड़क पर खड़ा रखा जाता है, जिससे आम जनता को जाम का सामना करना पड़ता है और चालकों को भारी परेशानी होती है।

एसोसिएशन की मुख्य मांगें:

1. डेमरेज चार्ज : ट्रकों को दिनों तक सड़क पर खड़ा रखने के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान का हर्जाना (डेमरेज चार्ज) हिंडाल्को प्रबंधन द्वारा दिया जाए।
2. सड़क सुरक्षा में भागीदारी: जिला सड़क सुरक्षा समिति में ट्रक, टेंपो एवं ट्रैक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
3. बुनियादी ढांचा: बायपास सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए ताकि शहर के अंदर ट्रकों का दबाव कम हो सके।
एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल इन मांगों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी (DMO) से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।

यह निर्णय हाल ही में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं के बाद लिया गया है। एक सप्ताह पूर्व बॉक्साइट लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन सगे भाई-बहनों की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया था। वहीं, 28 जून 2026 को बक्सीडीपा के समीप हुई एक और दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोगों और समाजसेवियों में भारी नाराजगी व्याप्त है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now