यूपीए विधायक दल की हुई महत्वपूर्ण बैठक.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : शुक्रवार देर रात होटल बीएनआर चाणक्य में यूपीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में शामिल सभी विधायकों ने अपनें विधानसभा में आ रही समस्या को लेकर सीएम से चर्चा की।

बैठक में मौजूद रहे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह एक सामान्य बैठक थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ले रहे थे। इसके साथ ही सीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि विधायकों की तमाम समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow