हूल दिवस पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

रांची: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन, रांची में हूल क्रांति के अमर महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हूल क्रांति भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। उन्होंने कहा कि वीर सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर सेनानियों ने अन्याय, शोषण और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया।
राज्यपाल ने कहा कि हूल आंदोलन के महान सेनानियों का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
















