Ranchi: Police crack down on a gang of job scammers, three detained

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन हिरासत में

Ranchi: Police crack down on a gang of job scammers, three detained
Ranchi: Police crack down on a gang of job scammers, three detained

रांची: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक कथित गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चुटिया, लोअर बाजार और लालपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने केतारी बागान घाट रोड स्थित एक मकान में छापेमारी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन पर पैसे लेकर अवैध तरीके से नौकरी दिलाने का झांसा देने का आरोप है। पुलिस को गिरोह के जरिए कई लोगों से ठगी किए जाने की आशंका है।

फिलहाल हिरासत में लिए गए युवकों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं तथा कितने लोगों को इसका शिकार बनाया गया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now