New SP takes a tough stance on law and order in Jamshedpur and Seraikela; Section 163 imposed in 6 police station areas.

जमशेदपुर और सरायकेला में कानून-व्यवस्था पर नए सरकार सख्त: 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

Share
Link copied

New SP takes a tough stance on law and order in Jamshedpur and Seraikela; Section 163 imposed in 6 police station areas.

नीरज तिवारी /जमशेदपुर

रांची/जमशेदपुर: झारखंड सरकार ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया आपराधिक घटनाओं को बेहद गंभीरता से लिया है। IG मनोज कौशिक के जांच के बाद जमशेदपुर में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

जमशेदपुर के 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू

Bns 163

बिष्टुपुर स्थित ‘डबल डाउन बार एंड रेस्टोरेंट’ में हुई घटना के बाद जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धालभूम के अनुमंडल दंडाधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

ये हैं प्रतिबंध:

प्रभावित क्षेत्र: साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्र।

क्या रहेगा बंद: धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस और पुतला दहन पर पूरी तरह रोक।

हथियार पर पाबंदी: तलवार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला जैसे अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की मनाही।

पांच या उससे अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध।

यह आदेश 1 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। हालांकि, दंडाधिकारी, पुलिस, चिकित्साकर्मी और मीडिया कर्मियों को इस आदेश के दायरे से बाहर रखा गया है।

अधिकारियों पर गिरी गाज

इससे पहले सरकार ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में विफल रहने के आरोप में पदमुक्त कर दिया है। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जनता की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नया निगरानी तंत्र सक्रिय

स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी स्तर पर जवाबदेही सौंपी है:
चाईबासा आयुक्त: क्षेत्र में कैंप करेंगे और प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।
जमशेदपुर DIG:जमशेदपुर में रहकर सीधे निगरानी करेंगे।
रांची ADG: पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Also Read :

इसे भी पढ़ें
करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर SSP और सरायकेला-खरसावां SP को हटाया
इसे भी पढ़ें

करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर SSP और सरायकेला-खरसावां SP को हटाया

रांची: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री…

आदित्यपुर में रंगदारी का खौफ: ज्वेलर्स संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
इसे भी पढ़ें

आदित्यपुर में रंगदारी का खौफ: ज्वेलर्स संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला

आदित्यपुर के लंका टोला में ज्वेलर्स संचालक प्रेम चंद्र वर्मा पर रंगदारी के लिए जानलेवा हमला। एक आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत।…

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलंबित; निरंजन कुमार बने नए थानेदार
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर: डीडी बार हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर थाना प्रभारी निलंबित; निरंजन कुमार बने नए थानेदार

नीरज तिवारी / जमशेदपुर जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चर्चित 'डीडी (डबल डाउन) बार' के सामने हुए हत्याकांड मामले में पुलिस…

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।