Major action following the murder of the Karni Sena leader: Chief Minister Hemant Soren removes the Jamshedpur SSP and the Seraikela-Kharsawan SP.

करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर SSP और सरायकेला-खरसावां SP को हटाया

रांची: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से हटाने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर SSP और सरायकेला-खरसावां SP को हटाया

मुख्यमंत्री ने देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण उनके वर्तमान पदों से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को संबंधित क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने का आदेश दिया गया है।

बताया जा रहा है कि करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में पुलिस की कथित लापरवाही और क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह सख्त फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now