Ranchi Police's new initiative: Public Grievance Cell will be set up in all police stations every Wednesday to address public problems.

रांची पुलिस की नई पहल: हर बुधवार सभी थानों में लगेगा जन शिकायत कोषांग, आम जनता की समस्याओं का होगा समाधान

Share
Link copied
Ranchi Police's new initiative: Public Grievance Cell will be set up in all police stations every Wednesday to address public problems.
Ranchi Police’s new initiative: Public Grievance Cell will be set up in all police stations every Wednesday to address public problems.

रांची: आम जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से रांची पुलिस ने नई पहल की है। अब प्रत्येक सप्ताह बुधवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी (आउटपोस्ट) में जन शिकायत कोषांग का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान संबंधित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी पुलिस संबंधी शिकायत, समस्या या सुझाव के लिए निर्धारित बुधवार को अपने नजदीकी थाना या ओपी में आयोजित जन शिकायत कोषांग में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का शीघ्र समाधान करना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाना है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।