चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15-20 लोग घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बेकाबू ट्रेलर ने करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर दौड़ते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर की चपेट में चार कारें, तीन दोपहिया वाहन और एक यात्री बस आ गई। हादसे में करीब 15 से 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार और बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम जारी है ताकि यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।
फिलहाल इस हादसे में किसी के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेलर के अनियंत्रित होने की वजह क्या थी।
















