टाटा मुख्य अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त: मरीज के परिजनों के अलावा किसी के भी आने जाने पर रोक

नीरज तिवारी / जमशेदपुर
जमशेदपुर/सरायकेला: टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चौबंद कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है, और केवल मरीजों व उनके तीमारदारों को ही विशेष अनुमति के साथ अंदर जाने की इजाजत दी जा रही है।
यह कदम देर रात हुई हिमांशु सिंह के पोस्टमार्टम और उसके बाद उपजे तनाव को देखते हुए उठाया गया है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन ने उनकी सहमति के बिना और जल्दबाजी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की, जिससे वे काफी आक्रोशित हैं।
Also Read : जमशेदपुर और सरायकेला में कानून-व्यवस्था पर नए सरकार सख्त: 6 थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू
पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन द्वारा शव सौंपे जाने के बावजूद, हिमांशु सिंह के परिजन अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। भारी आक्रोश को देखते हुए अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

करणी सेना नेता हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर SSP और सरायकेला-खरसावां SP को हटाया
रांची: करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद झारखंड सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री…

आदित्यपुर में रंगदारी का खौफ: ज्वेलर्स संचालक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला
आदित्यपुर के लंका टोला में ज्वेलर्स संचालक प्रेम चंद्र वर्मा पर रंगदारी के लिए जानलेवा हमला। एक आरोपी गिरफ्तार, इलाके में दहशत।…
इसी बीच, राज्य सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए देर रात जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां के एसपी को उनके पद से मुक्त (स्थानांतरित) कर दिया है।

















