Four new Information Commissioners took oath.

झारखंड सूचना आयोग : चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, RTI आवेदकों को मिलेगी बड़ी राहत

Four new Information Commissioners took oath.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड राज्य सूचना आयोग अब पूरी तरह से सक्रिय मोड में आ गया है। लंबे समय से सूचना आयुक्तों की कमी से जूझ रहे आयोग को नई ऊर्जा मिली है। बुधवार को लोक भवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस नियुक्ति के साथ ही आयोग के कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे सरकारी विभागों में लंबित हजारों RTI मामलों का रास्ता साफ हो सकेगा।

Hemant soren

टाटा मुख्य अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त: मरीज के परिजनों के अलावा किसी के भी आने जाने पर रोक 

आयोग में शामिल किए गए ये चार चेहरे अलग-अलग लोग है,जो अब  पारदर्शी शासन व्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होंगे:

अनुज कुमार सिन्हा: वरिष्ठ पत्रकार,

तनुज खत्री: प्रोफेसर

अमुल्य नीरज खलखो:

शिवपूजन पाठक:

चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15-20 लोग घायल

लंबित आवेदनों के निपटारे से बढ़ेगी जवाबदेही

सूचना आयुक्तों के पद खाली होने के कारण राज्य में RTI (सूचना का अधिकार) के तहत दायर की गई हजारों अपीलें पिछले कई महीनों से ठंडे बस्ते में पड़ी थीं। आम नागरिकों के लिए सूचना पाने का यह संवैधानिक अधिकार कागजों में सिमट कर रह गया था।
अब इन चार दिग्गजों की नियुक्ति से आयोग की कार्यक्षमता में चार गुना वृद्धि हुई है। जानकारों का मानना है कि इससे न केवल पुराने मामलों का तेजी से निस्तारण होगा, बल्कि सरकारी दफ्तरों में कामकाज के प्रति जवाबदेही भी बढ़ेगी।

इन चारों नामों की अनुशंसा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय चयन समिति ने की थी। चयन समिति की सिफारिशों पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने 10 जून को अपनी अंतिम मुहर लगाई थी। अब शपथ ग्रहण के साथ ही इन आयुक्तों ने औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियाँ संभाल लेंगे।

Also Read :

नेता गायब! जनता मजबूर: ग्रामीणों ने चंदा और श्रमदान से बनाई 600 मीटर सड़क

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now