Murder over 11-year-old land dispute: Ramgarh police arrest 7 accused.

11 साल पुराने जमीन विवाद में हत्या: रामगढ़ पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share
Link copied
Murder over 11-year-old land dispute: Ramgarh police arrest 7 accused.
Murder over 11-year-old land dispute: Ramgarh police arrest 7 accused.

रामगढ़: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव में 11 साल पुराने जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रामगढ़ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जून 2026 की सुबह करीब 8:40 बजे मांडू थाना को सूचना मिली कि बलसगरा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने बालेश्वर पटेल (पिता- जनक महतो, निवासी- रखोद, थाना मांडू, जिला रामगढ़), जो वर्तमान में गिरिडीह जिला में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पदस्थापित थे, के साथ मारपीट की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी के आवेदन पर मांडू थाना कांड संख्या 151/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। एफएसएल रांची की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी एकत्र किए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना, स्थानीय लोगों से पूछताछ और घटना से जुड़े वीडियो फुटेज के आधार पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

संतोष कुमार साव उर्फ पप्पन, राधे साव उर्फ ज्ञानी, शकुंतला देवी, रूबी कुमारी, विनय कुमार, निवासी पथर्रा, पूर्णा कुमारी और लक्ष्मी देवी उर्फ डॉली कुमारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा ईंट का टुकड़ा, खून लगा बांस का डंडा बरामद किया है। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें 

इसे भी पढ़ें
चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15-20 लोग घायल
इसे भी पढ़ें

चुटुपालू घाटी में बेकाबू ट्रेलर का कहर, कई वाहनों को रौंदा; 15-20 लोग घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटुपालू घाटी में बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर के अनियंत्रित होने से बड़ा सड़क हादसा हो गया।…

झारखंड सूचना आयोग : चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, RTI आवेदकों को मिलेगी बड़ी राहत
इसे भी पढ़ें

झारखंड सूचना आयोग : चार नए सूचना आयुक्तों ने ली शपथ, RTI आवेदकों को मिलेगी बड़ी राहत

रांची: झारखंड राज्य सूचना आयोग अब पूरी तरह से सक्रिय मोड में आ गया है। लंबे समय से सूचना आयुक्तों की कमी…

रांची पुलिस की नई पहल: हर बुधवार सभी थानों में लगेगा जन शिकायत कोषांग, आम जनता की समस्याओं का होगा समाधान
इसे भी पढ़ें

रांची पुलिस की नई पहल: हर बुधवार सभी थानों में लगेगा जन शिकायत कोषांग, आम जनता की समस्याओं का होगा समाधान

रांची: आम जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से रांची पुलिस ने नई पहल की है। अब प्रत्येक…

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।