रांची पुलिस की नई पहल: हर बुधवार सभी थानों में लगेगा जन शिकायत कोषांग, आम जनता की समस्याओं का होगा समाधान

रांची: आम जनता की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से रांची पुलिस ने नई पहल की है। अब प्रत्येक सप्ताह बुधवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी (आउटपोस्ट) में जन शिकायत कोषांग का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान संबंधित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और आम नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
रांची पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी पुलिस संबंधी शिकायत, समस्या या सुझाव के लिए निर्धारित बुधवार को अपने नजदीकी थाना या ओपी में आयोजित जन शिकायत कोषांग में पहुंचकर अपनी बात रख सकते हैं।
इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का शीघ्र समाधान करना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बनाना है।













