Cabinet approves RIMS-2; ₹4,189 crore project to give a new identity to healthcare facilities in Jharkhand.

रिम्स-2 को कैबिनेट की मंजूरी, 4,189 करोड़ रुपये की परियोजना से झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई पहचान

Cabinet approves RIMS-2; ₹4,189 crore project to give a new identity to healthcare facilities in Jharkhand.
Cabinet approves RIMS-2; ₹4,189 crore project to give a new identity to healthcare facilities in Jharkhand.

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट ने राज्य की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल रिम्स-2 के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए ₹4,189 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 (₹41,89,41,26,604) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार का दावा है कि रिम्स-2 के निर्माण के बाद यह संस्थान एशिया के सबसे बड़े अस्पतालों में शामिल होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस निर्णय पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स-2 को धरातल पर उतारने के लिए वे लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और राज्य के लोगों को आधुनिक, बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि रिम्स-2 के विकसित होने से अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा, मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा और शोध को भी नई दिशा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करना है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now