Voter List Revision: Instructions for speedy resolution of grievances; assistance available via toll-free number 1950 and 'Book a Call' facility.

मतदाता सूची पुनरीक्षण: शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश, 1950 टोल फ्री और ‘बुक ए कॉल’ से मिलेगी मदद

Share
Link copied
Voter List Revision: Instructions for speedy resolution of grievances; assistance available via toll-free number 1950 and 'Book a Call' facility.
Voter List Revision: Instructions for speedy resolution of grievances; assistance available via toll-free number 1950 and ‘Book a Call’ facility.

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करते हुए सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों को मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गुरुवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता को इन्यूमरेशन फॉर्म भरने, प्राप्त करने या एसआईआर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत हो तो वह टोल फ्री नंबर 1950 अथवा ‘बुक ए कॉल’ सुविधा का उपयोग कर सहायता प्राप्त कर सकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। जिन मतदाताओं का अपने बीएलओ से संपर्क नहीं हो पा रहा है या उन्हें किसी प्रकार की जानकारी चाहिए, उनके लिए कई वैकल्पिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में लगाए गए एसआईआर स्टीकर पर संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है, जिससे मतदाता सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ECINET ऐप के ‘बुक ए कॉल’ फीचर के माध्यम से मतदाता अपना EPIC नंबर दर्ज कर बीएलओ से कॉल बैक का अनुरोध कर सकते हैं। बीएलओ को 48 घंटे के भीतर संपर्क कर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया है।

इसी ऐप के ‘कनेक्ट विद इलेक्शन ऑफिशियल’ फीचर के जरिए भी मतदाता अपने बीएलओ का मोबाइल नंबर प्राप्त कर सीधे संपर्क कर सकते हैं। वहीं, टोल फ्री नंबर 1950 पर जिला निर्वाचन कार्यालय के हेल्प डेस्क मैनेजर मतदाताओं की शंकाओं का समाधान करेंगे और आवश्यक होने पर संबंधित अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाएंगे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी बताया कि मतदाता नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसका निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाएगा।

समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी और हेल्प डेस्क मैनेजर ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।